क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में सिंचाई विभाग के कर्मचारी की बाइक दुर्घटना में मौत

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार रात एक दुखद सड़क हादसे में सिंचाई विभाग के कर्मचारी की जान चली गई। नगर थाना क्षेत्र के जरमाखाप गांव के समीप नहर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान छोटकी बेला गांव निवासी समरू यादव के 45 वर्षीय पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई। विनोद दाउदनगर स्थित सिंचाई विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, विनोद शनिवार रात अपनी बाइक से गंगटी गांव अपने दोस्त से मिलने गए थे। दोस्त के साथ कुछ समय बिताने के बाद वे अकेले छोटकी बेला लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जरमाखाप गांव के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।

जोरदार टक्कर के कारण विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल विनोद को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विनोद की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर रोने लगे, और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार का माहौल बन गया। नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया।

विनोद अपने पीछे दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा शादीशुदा है, जबकि छोटा बेटा और बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी विनोद पर थी, और उनकी कमाई से ही घर का खर्च चलता था। इस हादसे ने परिवार को गहरे आर्थिक और भावनात्मक संकट में डाल दिया है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत मुआवजे की मांग की है।

नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

इस घटना पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव सहित अनिल यादव, दीपक यादव, निखिल यादव और जितेंद्र यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। डॉ. रमेश यादव ने कहा, “यह हादसा अत्यंत दुखद है। विनोद अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस दुख की घड़ी में राजद परिवार उनके परिजनों के साथ है और हर संभव मदद का आश्वासन देता है।”

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |