क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: मैजिक की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ने जीजा साले को रौंदा, साले की मौत

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद (बिहार)। जिले के मदनपुर-सलैया मुख्य पथ पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक वाहन ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया।

घटना मदनपुर प्रखंड अंतर्गत पड़रिया और बंगला गांव के बीच की है। मृतक की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी प्रभु कुमार (18 वर्ष), पिता टेनि रिकियासन के रूप में हुई है। घायल युवक मीरगंज गांव निवासी शंकर कुमार (20 वर्ष), पिता कृष्णा रिकियासन बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर शुक्रवार सुबह किसी पारिवारिक कार्य से अपने ससुराल पहाड़पुर गया था। लौटते समय उसका साला प्रभु उसे बाइक से छोड़ने जा रहा था। रास्ते में पड़रिया और बंगला गांव के बीच तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े और इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदनपुर थाना को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रभु कुमार को मृत घोषित कर दिया। शंकर कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

मौत की खबर से गांव में मातम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक प्रभु कुमार अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। सदर अस्पताल में उसकी मां बेसुध होकर बेटे के शव से लिपटकर रोती रही। बाद में पहुंचे अन्य परिजनों ने उन्हें ढांढस बंधाया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने जब्त किए वाहन, जांच जारी

मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और एक अन्य घायल है। ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |