क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

8 साल से फरार कुख्यात नक्सली ‘हनुमान’ गिरफ्तार, गया पुलिस और STF को बड़ी सफलता

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। गया जिला पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली रामनिवास शर्मा उर्फ हनुमान को गिरफ्तार कर लिया है। वह जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव फरिदपुरा का रहने वाला है। उसके पिता का नाम बाके शर्मा है।

एसडीपीओ वजीरगंज सुनील कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान पर गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नक्सली वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। उसके खिलाफ कांड संख्या 412/16 के तहत IPC की धाराएं 147, 148, 149, 323, 341, 386, 435, 379 सहित UAPA और CLA एक्ट की गंभीर धाराएं दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि रामनिवास शर्मा इन दिनों घोषी इलाके में देखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद गया के अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और वजीरगंज डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में मुफस्सिल थाना और STF के जवान शामिल थे।

टीम ने साहे बिगहा बाजार (घोषी) में घेराबंदी कर छापेमारी की और आखिरकार हनुमान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में जहानाबाद पुलिस का भी सहयोग लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले ही चार अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हनुमान की गिरफ्तारी को सुरक्षाबलों के लिए एक अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब उसके पूरे आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और शेष फरार नक्सलियों की तलाश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |