क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में सरकारी शिक्षक का हथियार लहराते वीडियो वायरल, शादी समारोह में फायरिंग और हिंसक झड़प, 8 हिरासत में

Join Our WhatsApp Group

Join Now

टनकुप्पा (Gaya)। जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के परसावां गांव में शुक्रवार की शाम एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे चलने के साथ ही गोलियां भी चलीं। इस दौरान सरकारी स्कूल के शिक्षक दिनेश पासवान का देसी कट्टा लहराते और फायरिंग करते वीडियो वायरल हो गया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही टनकुप्पा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से लिखित आवेदन प्राप्त हुए हैं और मामले की जांच जारी है।

तीन साल पुरानी रंजिश बनी हिंसा की वजह

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना की पृष्ठभूमि में तीन वर्ष पूर्व हुआ एक प्रेम विवाह है। परसावां गांव के तीन युवक पूर्व में शहर में एक साथ रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक ने गांव की ही एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों एक ही जाति और गोतिया से हैं, लेकिन लड़की के परिवार ने इस विवाह को स्वीकार नहीं किया। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

शादी समारोह में अचानक हुआ हमला

शुक्रवार को रामप्यारे पासवान के दो बेटों की शादी थी। शादी की तैयारियों के बीच घर की महिलाएं और कुछ पुरुष देवपूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दिनेश पासवान अपने परिवार के साथ पहुंचे और आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में दिनेश पासवान हाथ में देसी कट्टा लहराते और गोली चलाते स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

इस झड़प में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि एक महिला ने लाठी लगने की शिकायत की है।

पुलिस पर पक्षपात का आरोप, गांव में तनाव

घटना के बाद मौके पर पहुंची टनकुप्पा थाना पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन एक पक्ष ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। वजीरगंज डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। फिलहाल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है और गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |