क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से किया इंकार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की नीमा गांव के रहने वाले प्रकाश भारती की रविवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे, तभी मायापुर के पास मिट्टी लदे एक तेज़ रफ्तार हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। लोगों का कहना था कि जब तक प्रशासन उचित कार्रवाई और मुआवजा का ठोस आश्वासन नहीं देता, वे शव को नहीं उठने देंगे।

परिजनों ने बताया कि बीते फरवरी में प्रकाश की मां और गांव की ही एक महिला की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी, लेकिन अब तक सरकार की ओर से मुआवजा नहीं मिल सका है। कई बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी अनुभव के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

img 20250504 wa00157384727274787324137 गया में ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से किया इंकार
घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाइवा को वजीरगंज थाना क्षेत्र के इछुआ गांव के पास से जब्त कर लिया है। मौके पर सीओ सुबोध कुमार सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और लोगों को समझाने में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तत्काल सहायता राशि मुहैया करा दी गई है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |