क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया: डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र में चपरासी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने स्टाफ पर लगाया गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज आरोप

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। नक्सल प्रभावित डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चपरासी विनोद मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। गले पर दबाव के निशान और रहस्यमयी हालात ने हत्या की आशंका को और गहरा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

img 20250427 wa00144688540969156793425 गया: डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र में चपरासी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने स्टाफ पर लगाया गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज आरोप

डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक विजय ठाकुर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि विनोद की मौत लू लगने से हुई। हालांकि, परिजनों का कहना है कि स्टाफ ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए उन पर दबाव बनाया। मृतक विनोद मांझी गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के निवासी थे। उनकी नियुक्ति डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र में चपरासी के रूप में थी, लेकिन वर्तमान में वे गया कमिश्नर कार्यालय में तैनात थे।

परिजनों के मुताबिक, विनोद पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के कारण परेशान थे और बिल बनवाने के लिए दो दिनों से डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काट रहे थे। सूत्रों का कहना है कि विनोद अपनी बेटी की शादी के लिए पीएफ खाते से लोन लेने की प्रक्रिया में थे और कागजात अपडेट कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र आए थे। इसी दौरान यह दुखद घटना घटी।

शनिवार देर रात विनोद की मौत की खबर मिलने पर परिजन डुमरिया पहुंचे। रविवार को कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गया लाया गया। मृतक के भाई छोटू मांझी ने पुलिस में आवेदन देकर मामले की गहन जांच की मांग की है। छोटू ने स्पष्ट आरोप लगाया कि उनके भाई की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग और परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |