क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में टोला सेवक बहाली विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया (बिहार)। गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल को हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। टोला सेवक बहाली से जुड़े विवाद में 40 वर्षीय सतेंद्र सिंह भोक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने गोली मारने के बाद गमछे से उसका गला भी घोंट दिया था, जिससे मृतक की जीभ बाहर आ गई थी। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

बताया जाता है कि बुधवार को सतेंद्र सिंह भोक्ता किसी रिश्तेदार के यहां न्योता में शामिल होने के लिए बाइक से गया था। रात करीब 8 बजे वह घर लौटा। कपड़े बदलने के बाद वह गांव के एक युवक को उसकी बाइक लौटाने के लिए फिर से घर से निकला। इसके बाद से वह लापता हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
गुरुवार सुबह गांव से कुछ दूर खेत में ग्रामीणों ने सतेंद्र का शव पड़ा देखा। इसकी खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर छकरबंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को घेरा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेजा।

परिजनों ने हत्या की वजह टोला सेवक बहाली से जुड़े पुराने विवाद को बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी लगातार सतेंद्र पर आवेदन वापस लेने का दबाव बना रहे थे। लेकिन सतेंद्र ने इनकार कर दिया था।

गया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच और आसूचना के आधार पर 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कचनार गांव निवासी सुनील भारती उर्फ बुटन भारती (पिता तेतर भारती) और मुखदेव सिंह भोक्ता (पिता स्वर्गीय महावीर सिंह भोक्ता) के रूप में हुई है। पूछताछ में सुनील भारती ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि टोला सेविका बहाली को लेकर हुए विवाद में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सतेंद्र की हत्या करने की साजिश रची थी।

पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस की तैनाती और सतत गश्त से स्थिति नियंत्रण में है। गया पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |