क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

अब निर्णायक स्ट्राइक का समय: जीतन राम मांझी बोले- पाकिस्तान आतंकियों का सबसे बड़ा अड्डा, मिलेगा करारा जवाब

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया, बिहार। गया के पुलिस लाइन स्थित सिंगरा स्थान पर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला। मांझी ने कहा कि पाकिस्तान अब आतंकवादियों का सबसे बड़ा सुरक्षित अड्डा बन चुका है और अब उसे इसकी भारी कीमत चुकानी ही होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब समय केवल सर्जिकल स्ट्राइक का नहीं, बल्कि निर्णायक स्ट्राइक का आ गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मांझी ने वीर कुंवर सिंह की वीरता और साहस को याद किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 80 वर्ष की उम्र में वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लिया था, उसी तरह आज देशवासियों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। मांझी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की जयंती न केवल हमारी वीरता की पहचान है, बल्कि यह प्रेरणा देती है कि संकट के समय कैसी दृढ़ता दिखानी चाहिए।

पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान को घेरा

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “अब जांच की कोई आवश्यकता नहीं है। हमलावरों ने पहले नाम पूछा, फिर कलमा पढ़वाया और गोली मारी। ऐसे में पाकिस्तान की भूमिका पूरी तरह उजागर हो चुकी है। जहां संदेह होता है, वहां जांच होती है, लेकिन यहां सब कुछ साफ है।”

मोदी सरकार के सख्त संदेश का जिक्र

मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से दुनिया को दो मिनट में यह संदेश दे दिया है कि भारत पर हमले का अंजाम भयावह होगा। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा समिति की बैठक हो चुकी है और इस बार पहले से भी बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। मांझी ने कहा, “पहले सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी, इस बार ऐसा निर्णायक एक्शन होगा कि पूरी दुनिया देखती रह जाएगी।”

सिंधु जल समझौते और पीओके पर दिया बड़ा संकेत

मांझी ने कहा कि पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के लिए सिंधु जल समझौते पर पुनर्विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को आजाद कराना ही असली और कड़ा जवाब होगा। मांझी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व में यह लक्ष्य भी जल्द हासिल होगा।

विपक्षी एकजुटता को सराहा

केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में जब भी संकट आया है, सभी राजनीतिक दल देशहित में एक साथ खड़े हुए हैं। मांझी ने कहा कि आज भी समय की मांग है कि सभी दल एकजुट होकर आतंकवाद और पाकिस्तान प्रायोजित साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दें।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |