क्राइम राजनीति स्वास्थ्य बिहार झारखंड रोजगार मनोरंजन धर्म

महिला संवाद से खुलने लगीं गांव की महिलाओं की आवाजें, हर पंचायत में हो रही है खुलकर चर्चा

Join Our WhatsApp Group

Join Now
img 20250422 wa0024331901901278287666 महिला संवाद से खुलने लगीं गांव की महिलाओं की आवाजें, हर पंचायत में हो रही है खुलकर चर्चा

गया। भीषण गर्मी के बावजूद जिले भर की महिलाएं अपने हक और अधिकारों को लेकर जागरूक होती दिख रही हैं। जिले के सभी प्रखंडों में शुक्रवार को 54 ग्राम संगठनों की मदद से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। टिकारी और मोहनपुर प्रखंड की चार पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि बाकी प्रखंडों में दो-दो ग्राम संगठनों के माध्यम से संवाद चला। खास बात यह रही कि 18 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में हर दिन दो पालियों में दो पंचायतों में संवाद हो रहे हैं।

img 20250422 wa00255247716641826861631 महिला संवाद से खुलने लगीं गांव की महिलाओं की आवाजें, हर पंचायत में हो रही है खुलकर चर्चा

महिला संवाद का मकसद गांव की महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे खुलकर अपनी बात रख सकें। इस संवाद में महिलाओं ने शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और अधिकारों जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। कुछ महिलाओं ने गांव की समस्याएं महिला संवाद ऐप के जरिए आयोजकों को नोट भी कराईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और क्रियान्वयन पर भी विस्तार से बात की गई। कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे वे अब अपनी बात खुलकर कहने लगी हैं।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार | गया: सीताकुंड से विश्व को मिला योग का संदेश, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन | 3 लाख के इनामी नक्सली अखिलेश ने 60 IED के साथ किया सरेंडर, गया पुलिस की रणनीति से माओवादी संगठन को करारा झटका | गया में सनसनीखेज वारदात: करहनी बाद मोड़ पर युवक को मारी गई छह गोलियां, हालत नाजुक | गया में फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़ से मचा हड़कंप, 20 लोगों को बचाया गया; डेढ़ साल का बच्चा और पिता लापता | गया में खंडहर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, बेरहमी से पीट-पीट कर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस | गया में शिक्षक की दबंगई: धारदार हथियार से हमला, पीड़ित परिवार पर भी किया गया लाठी-डंडे से वार, वीडियो वायरल | आईआईएम बोधगया का ‘राइज़’ कार्यक्रम बना सामाजिक बदलाव की मिसाल, 13 राज्यों में पहुंची छात्रों की पहल | बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: बैंक से दो लाख नकद और गहना लेकर लौट रही महिला से पर्स झपट ले भागे बाइक सवार उचक्के | संदिग्ध हालात में दो बच्चियों की मां की मौत, दहेज हत्या की FIR दर्ज, पति की पिटाई का वीडियो आया सामने |