क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया: गया पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए छह सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर इन अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, ऑटो, दो लैपटॉप, टैब, टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस को 14 अप्रैल को सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह जिले में चोरी और गृहभेदन की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इसके आधार पर एसएसपी के आदेशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी और तकनीकी शाखा के विशेषज्ञ शामिल थे। इस दल ने पांच छापामार टीमों का गठन कर सुनियोजित तरीके से अभियान चलाया।

  • टीम-A ने महकार थाना क्षेत्र से अशोक पासवान को तीन जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।
  • टीम-B ने बेलागंज से परिक्षण पासवान को एक देशी कट्टे के साथ धर दबोचा।
  • टीम-C ने खिजरसराय में छापेमारी कर अजीत कुमार को दो लैपटॉप, एक टैब और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।
  • टीम-D ने टिकारी से पंकज कुमार और विजय पासवान को चोरी के सामान के साथ पकड़ा।
  • टीम-E ने चाकंद थाना क्षेत्र से सुरज कुमार को एक टोटो और दो लोहे की सावल के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने टिकारी, बेलागंज, खिजरसराय, पंचानपुर, बोधगया, चंदौती, रामपुर, पाईबिगहा, मगध मेडिकल और जहानाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। विशेष रूप से 16 फरवरी को बोधगया के कार शोरूम में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना में भी इनके शामिल होने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |