क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

पति-पत्नी के झगड़े ने रेलवे को पहुंचाया 3 करोड़ का नुकसान, स्टेशन मास्टर की नौकरी भी गई

Join Our WhatsApp Group

Join Now

विशाखापट्टनम से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने रेलवे को लगभग 3 करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंचा दिया और स्टेशन मास्टर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। घटना का कारण बेहद हैरान करने वाला है: ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर की पत्नी से फोन पर बहस हो गई, और इसी दौरान हुई गलतफहमी ने पूरी रेलवे प्रणाली को प्रभावित कर दिया।

कैसे था मामला ?

घटना के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर को ड्यूटी के दौरान पत्नी का फोन आया। बातचीत में दोनों के बीच तीखी बहस हुई। पति ने आखिरी में कहा “OK,” और बातचीत समाप्त कर दी। लेकिन, उसी वक्त पास के दूसरे स्टेशन मास्टर ने यह “OK” सुन लिया और इसे ट्रेन के लिए सिग्नल मान लिया। उसने ट्रेन को रवाना कर दिया, जिससे ट्रेन प्रतिबंधित रूट पर चली गई और रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

शादी के बाद से रिश्तों में तनाव

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का शादी के पहले से एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था। शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने खुद उसे अपने अफेयर के बारे में बताया, जिससे उनके रिश्ते में खटास आ गई। पति ने कई बार स्थिति सुधारने की कोशिश की और ससुर ने भी आश्वासन दिया था, लेकिन पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। इस तनाव के चलते पति ने तलाक के लिए विशाखापट्टनम फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन पत्नी ने इसके जवाब में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया।

हाईकोर्ट का फैसला: मानसिक प्रताड़ना की पुष्टि

इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पति के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने पाया कि पत्नी के आरोपों में कोई दम नहीं था, और उसके झूठे आरोपों से पति को मानसिक क्रूरता का सामना करना पड़ा। कोर्ट ने पति की तलाक याचिका को मंजूरी दी और पत्नी के सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |