क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

कुशवाहा का दावा बेलागंज व इमामगंज से एनडीए की भारी जीत तय

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा – जिले की दो प्रमुख सीटों पर होने वाले उपचुनाव में एनडीए का परचम लहराने वाला है। कुशवाहा ने कहा, “इस बार जीत में कोई किंतु-परंतु नहीं! बेलागंज और इमामगंज की जनता ने मन बना लिया है, एनडीए की प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगी।”

शुक्रवार को बेलागंज का दौरा करने के बाद शनिवार को गया पहुंचे कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने एक दर्जन से अधिक गांवों में जनता से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “लोग अब विकास की राजनीति चाहते हैं। काम करने वाली सरकार के प्रति जनता का भरोसा बढ़ गया है।” यही हाल इमामगंज का भी है, जहां कुशवाहा ने जनता के समर्थन का दावा किया।

प्रेस वार्ता के दौरान कुशवाहा ने प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की, और आयुष्मान योजना का बखान करते हुए इसे ‘देश के हर बुजुर्ग के लिए संजीवनी’ बताया। उन्होंने कहा कि 70 साल से अधिक उम्र वालों के लिए इस योजना का लाभ मिलना किसी वरदान से कम नहीं है।

जब उनसे पूछा गया कि बेलागंज में पिछले 35 साल से राजद का दबदबा रहा है, तो उन्होंने कहा, “अब जनता एमवाई समीकरण से आगे बढ़ चुकी है। काम करने वाली सरकार को ही जनता का समर्थन मिल रहा है। यही बदलाव इस बार की जीत का कारण बनेगा।” इस मौके पर जदयू नेता राजू बरनवाल सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |