क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बिहार में डेंगू का कहर जारी: 24 घंटे में 213 नए मामले, पटना में सबसे अधिक असर

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बिहार में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में 213 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से अकेले पटना में 117 मरीज शामिल हैं। अब तक डेंगू के कारण बिहार में 15 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में कुल 6452 लोग डेंगू से प्रभावित हो चुके हैं, जिसमें से 3205 मामले पटना के हैं।

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों से बचाव और लक्षणों के दिखने पर तुरंत जांच कराने का सुझाव दिया है। बिहार के कई जिलों में मामले बढ़ रहे हैं; औरंगाबाद और गोपालगंज में 10-10, बेगूसराय में 6, वैशाली और नालंदा में 7-7, और दरभंगा में 6 नए मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू के लक्षण जैसे बुखार, सिरदर्द, और शरीर में दर्द होने पर लापरवाही न करें और सिर्फ पेरासिटामोल का इस्तेमाल करें, अन्य दवाइयों से बचें क्योंकि ये हानिकारक हो सकती हैं।

पटना के PMCH, NMCH, IGMIMS, AIIMS और RIRIM में मुफ्त जांच की सुविधा दी जा रही है। यदि जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया जाता है, तो तुरंत इलाज और डॉक्टर की सलाह का पालन करना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि लोग मच्छरों से बचाव के उपायों पर विशेष ध्यान दें और अपने आसपास सफाई बनाए रखें।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |