क्राइम राजनीति स्वास्थ्य बिहार झारखंड रोजगार मनोरंजन धर्म

वजीरगंज डबल मर्डर कांड: मुख्य आरोपी नीतीश सिंह का पुलिस से एनकाउंटर, पैरों में लगी तीन गोलियां, मगध मेडिकल में भर्ती

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया: वजीरगंज के दखिनगांव गांव में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी नीतीश सिंह को आखिरकार पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में धर दबोचा। आरोपी के कमर के नीचे तीन गोलियां लगी हैं और वह घायल अवस्था में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

टनकुप्पा के ढीबर पंचायत में हुई मुठभेड़

मुठभेड़ की यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के तेल बीघा इलाके में हुई, जो प्रशासनिक रूप से टनकुप्पा प्रखंड के डिबर पंचायत में आता है। देर रात 11 बजे से 12 बजे के बीच पुलिस को इनपुट मिला कि डबल मर्डर का आरोपी नीतीश सिंह इसी क्षेत्र में छिपा हुआ है। जब फतेहपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो नीतीश ने खुद को बचाने के लिए पुलिस पर ही गोलियां चला दीं।

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई, खेत में गिरा घायल आरोपी

image editor output image1004782650 17476636837263865223386545371650 वजीरगंज डबल मर्डर कांड: मुख्य आरोपी नीतीश सिंह का पुलिस से एनकाउंटर, पैरों में लगी तीन गोलियां, मगध मेडिकल में भर्ती

डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने जानकारी दी कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें नीतीश के कमर के नीचे तीन गोलियां लगीं। वह घायल होकर खेत में ही गिर पड़ा, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रातों-रात ऑपरेशन को अंजाम देते हुए आरोपी को काबू में लिया।

SP ने लिया घटनास्थल का जायजा, कार्रवाई के दिए निर्देश

गया एसएसपी आनंद कुमार

गया एसपी आनंद कुमार ने सुबह एनकाउंटर स्पॉट का निरीक्षण किया और इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने आगे की कार्रवाई के निर्देश देते हुए साफ कर दिया है कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

पारिवारिक जमीन विवाद से उपजा खूनी संघर्ष

ज्ञात हो शनिवार दोपहर दखिनगांव में नीतीश सिंह ने अपने ही चाचा अशोक सिंह और चचेरे भाई कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वजह परिवार के भीतर चल रहा जमीन का विवाद था। बताया जा रहा है कि नीतीश ने अपनी दादी के नाम की चार कट्ठा जमीन धोखे से किसी को बेच दी थी, जिसका विरोध अशोक सिंह कर रहे थे। इसी विवाद ने हिंसक रूप लिया और बहस के बाद नीतीश ने पहले चाचा और फिर भाई को गोली से मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद फरार हुआ था आरोपी, पिता पहले ही गिरफ्तार

20250518 1001102925244838015036494 वजीरगंज डबल मर्डर कांड: मुख्य आरोपी नीतीश सिंह का पुलिस से एनकाउंटर, पैरों में लगी तीन गोलियां, मगध मेडिकल में भर्ती

घटना के बाद नीतीश सिंह फरार हो गया था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई थीं। इस मामले में रविवार को ही आरोपी के पिता अखिलेश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब मुख्य आरोपी नीतीश भी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी के साथियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के वक्त नीतीश अकेला नहीं था। उसके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनकी पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े सभी चेहरे बेनकाब होंगे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार | गया: सीताकुंड से विश्व को मिला योग का संदेश, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन | 3 लाख के इनामी नक्सली अखिलेश ने 60 IED के साथ किया सरेंडर, गया पुलिस की रणनीति से माओवादी संगठन को करारा झटका | गया में सनसनीखेज वारदात: करहनी बाद मोड़ पर युवक को मारी गई छह गोलियां, हालत नाजुक | गया में फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़ से मचा हड़कंप, 20 लोगों को बचाया गया; डेढ़ साल का बच्चा और पिता लापता | गया में खंडहर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, बेरहमी से पीट-पीट कर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस | गया में शिक्षक की दबंगई: धारदार हथियार से हमला, पीड़ित परिवार पर भी किया गया लाठी-डंडे से वार, वीडियो वायरल | आईआईएम बोधगया का ‘राइज़’ कार्यक्रम बना सामाजिक बदलाव की मिसाल, 13 राज्यों में पहुंची छात्रों की पहल | बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: बैंक से दो लाख नकद और गहना लेकर लौट रही महिला से पर्स झपट ले भागे बाइक सवार उचक्के | संदिग्ध हालात में दो बच्चियों की मां की मौत, दहेज हत्या की FIR दर्ज, पति की पिटाई का वीडियो आया सामने |