क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बौद्ध मठ की आड़ में भड़की हिंसा: बेलागंज में दो पक्षों की झड़प, 7 गिरफ्तार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के कुरीसराय गांव में सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार एक पक्ष से और तीन दूसरे पक्ष से शामिल हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह विवाद सोमवार को क्रिकेट खेलने के दौरान दो युवकों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ। हालांकि बाद में इसे बौद्ध मठ की निर्माणाधीन दीवार से जोड़ते हुए अफवाह फैलाई गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। देखते ही देखते गांव में तनाव का माहौल बन गया और रात तक दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

इस झड़प में तीन युवक घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, सशस्त्र बल और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रशासन ने किया रात्रि कैम्प, बनी विशेष जांच टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आनंद कुमार ने तत्काल एक्शन लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनवर जावेद अंसारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी किसलय श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और विस्तृत जानकारी इकट्ठा की।

पूछताछ में सामने आया कि यह विवाद मूल रूप से दो युवकों के बीच खेल के दौरान हुई बहस से शुरू हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर बेलागंज थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी क्रमशः कांड संख्या 347/25 और 348/25 दर्ज की है। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों की सूची
पुलिस ने इस मामले में जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम निम्नलिखित हैं:

पहला पक्ष: जयशंकर कुमार, रवि शंकर कुमार, उमेश कुमार उर्फ भूतुष

दूसरा पक्ष: फैयाज खान, सद्दाम खान, अयाज खान, शेरु खानपुर


एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |