क्राइम राजनीति स्वास्थ्य बिहार झारखंड रोजगार मनोरंजन धर्म

सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में हुआ विलीन, भगिना ने दी मुखाग्नि

Join Our WhatsApp Group

Join Now

टिकारी संवाददाता: सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर बुधवार की शाम पंचतत्व में विलीन हो गया। आशुतोष कुमार मिश्रा जिंदाबाद, भारत माता की जय के जयघोष के बीच भगिना वरुण मिश्रा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। स्थानीय मोरहर नदी स्थित अस्मशान घाट पर वैदिक रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार हुआ। इससे पूर्व सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर बुधवार को दोपहर बाद पैतृक गांव टिकारी प्रखंड के लाव गांव पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बच्चे सहित मां, बहन के करुण क्रंदन व चीत्कार से सभी की आंखें नम हो गई।

20250409 2017048465256718094799261 सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में हुआ विलीन, भगिना ने दी मुखाग्नि

image editor output image1891026283 17442100577554972906166991781128 सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में हुआ विलीन, भगिना ने दी मुखाग्नि

इस बीच वृद्ध मां अपने पुत्र के शव से लिपकटर दहाड़ मारकर रोती रही। बीच बीच मे वे कई बार अचेत भी होती रही। काफी मसक्कत के बाद द्वारा अंतिम संस्कार की रस्म पूरा करने के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने शोक परेड किया। जिसके बाद गगनभेदी देशभक्ति नारो के साथ शव को शमशान घाट लाया गया। जहां सीआरपीएफ के जवानों ने शोक सलामी दी। साथ ही आशुतोष कुमार मिश्रा के 18 वर्षीय आदित्य को राष्ट्रध्वज सौंपा।

20250409 2016334414738520255947059 सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में हुआ विलीन, भगिना ने दी मुखाग्नि

जानकारी हो कि मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के सरकारी आवास पर अंगरक्षक आशुतोष कुमार मिश्रा ने अपने ही सर्विस रिवाल्वर से शूट कर आत्महत्या कर ली थी। इस अवसर पर सीआरपीएफ के 224 बटालियन के सहायक कमांडर प्रफुल्ल चन्द्र, इंस्पेक्टर सुशील कुमार गुप्ता, मुखिया आशुतोष मिश्रा, बीडीओ योगेंद्र पासवान, सीओ मयंक शेखर, टिकारी थाना सब इंस्पेक्टर सूर्येश शर्मा व विवेकानंद सिंह के साथ क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार, पूर्व जिला पार्षद व कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सतेन्द्र नारायण, बृजमोहन शर्मा, हिमांशु शेखर, नाथुन पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने को मौजूद थे। मृतक के स्वजन को दी गई तत्काल आर्थिक मदद पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद सीआरपीएफ के सहायक कमांडर प्रफुल चन्द्र ने फिनांसियल इमेडीएट के तहत 75 हजार रुपए नगद प्रदान की।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार | गया: सीताकुंड से विश्व को मिला योग का संदेश, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन | 3 लाख के इनामी नक्सली अखिलेश ने 60 IED के साथ किया सरेंडर, गया पुलिस की रणनीति से माओवादी संगठन को करारा झटका | गया में सनसनीखेज वारदात: करहनी बाद मोड़ पर युवक को मारी गई छह गोलियां, हालत नाजुक | गया में फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़ से मचा हड़कंप, 20 लोगों को बचाया गया; डेढ़ साल का बच्चा और पिता लापता | गया में खंडहर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, बेरहमी से पीट-पीट कर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस | गया में शिक्षक की दबंगई: धारदार हथियार से हमला, पीड़ित परिवार पर भी किया गया लाठी-डंडे से वार, वीडियो वायरल | आईआईएम बोधगया का ‘राइज़’ कार्यक्रम बना सामाजिक बदलाव की मिसाल, 13 राज्यों में पहुंची छात्रों की पहल | बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: बैंक से दो लाख नकद और गहना लेकर लौट रही महिला से पर्स झपट ले भागे बाइक सवार उचक्के | संदिग्ध हालात में दो बच्चियों की मां की मौत, दहेज हत्या की FIR दर्ज, पति की पिटाई का वीडियो आया सामने |