Wednesday, July 15

गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के पतेङ मंगरावां पंचायत के सुढ़नी आहर में रविवार की अहले सुबह एक 14 वर्षीय किशोर का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अमैठा गांव निवासी शंकर यादव के पुत्र शिवराज कुमार के रूप में हुई है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि शिवराज शुक्रवार शाम से लापता था। परिवार ने उसकी तलाश में आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने सुढ़नी आहर में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचित किया। शव की पहचान शिवराज के रूप में होने पर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि शिवराज स्थानीय विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार था। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version