क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बेलागंज के पड़रिया गांव में प्रतिबंधित मांस मिलने से तनाव, प्रशासन ने मौके पर पहुंच संभाली स्थिति

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया: जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब गांव के बधार में स्थित एक कुंए में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस फेंका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दो समुदायों के बीच तनाव गहराने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पूर्वी छोर पर पटवन के लिए बने एक पुराने कुंए से दुर्गंध आने पर आसपास के लोग वहां जुटने लगे। जब लोगों ने कुंए में झांककर देखा तो उसमें प्रतिबंधित मांस फेंका गया था। यह खबर तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही बेलागंज के विधि व्यवस्था डीएसपी रविप्रकाश सिंह, बीडीओ डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा और बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्परता से कार्रवाई की। कुंए से प्रतिबंधित मांस को निकालकर मिट्टी खुदाई कर सुरक्षित तरीके से गड्ढे में दफनाया गया।

प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इस कृत्य में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कुंए के मालिक विंदा सिंह ने इस संबंध में बेलागंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस एहतियातन नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |