Wednesday, July 15

फतेहपुर थाना क्षेत्र के सिमराटाड गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैकटर पलट गया, जिससे कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल महिलाओं को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार चरोखरी में जलछाजन से पाइन में काम चल रहा था। उसी पाइन मे काम करने के लीए सभी घायल महिलाएं ट्रैक्टर पर बैठकर जा रही थी। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल महिलाओं की पहचान दशनी देवी पति वासुदेव मांझी, शकुंती देवी पति रामलाल मांझी, अनरवा देवी पति रामदेव मांझी, आरती देवी पति सकेंदर मांझी, तेतरी देवी पति वीरेंद्र मांझी सभी ग्राम चरोखरी टोला सीमराटाड की निवासी है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version