Wednesday, July 15

Gaya: गया जिले में मंगलवार को नये जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। समाहरणालय में आयोजित इस समारोह में जिला प्रशासन के सभी विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्री शुभंकर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि ज्ञान और मोक्ष की पवित्र भूमि गया में जिलाधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने का संकल्प जताया।

शशांक शुभंकर , जिलाधिकारी गया

नये डीएम ने कहा, मैं पदाधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम के साथ मिलकर गया के विकास के लिए दिन-रात काम करूंगा। हमारा लक्ष्य सरकार की कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं को जिले के अंतिम पायदान तक के लोगों तक पहुंचाना है, ताकि हर व्यक्ति इसका लाभ उठा सके।

उन्होंने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और विभिन्न संगठनों से सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की अपील की। पदभार ग्रहण समारोह में गया जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पूरे आयोजन में एक सकारात्मक ऊर्जा और उम्मीद की झलक देखने को मिली।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version