क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बेलागंज में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी करेंगे कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, सरैया मैदान में होगा जन-संवाद कार्यक्रम

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया/बेलागंज – बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी आगामी बुधवार को गया जिले के बेलागंज प्रखंड के श्रीपुर पंचायत स्थित सरैया मैदान में एक जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस मौके पर मंत्री बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत बेलागंज में कई पथों के निर्माण कार्य आरंभ किए गए हैं। उन्हीं योजनाओं का औपचारिक उद्घाटन और शिलान्यास बुधवार को मंत्री अशोक चौधरी के हाथों किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि “बेलागंज का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। विधानसभा उपचुनाव के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने क्षेत्रवासियों से वादा किया था कि वे विकास को प्राथमिकता देंगे। आज उसी वादे को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जीत के बाद मंत्री ने बेलागंज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं।”

कार्यक्रम में मंत्री के साथ विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और आमजन की बड़ी भागीदारी की संभावना है। जन-संवाद कार्यक्रम में मंत्री लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे और उनका समाधान करने का आश्वासन देंगे।

क्या है ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किया गया यह विशेष कार्यक्रम बिहार के ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसके तहत जर्जर सड़कों की मरम्मत, नए पथों का निर्माण और संपर्क मार्गों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार | फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। | गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत |