क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

दिल्ली में गया की बेटी की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया/दिल्ली। दिल्ली के पांडव नगर इलाके में गया की एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान गया जिले की रहने वाली मयूरी कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी दो माह पूर्व नवादा जिले के रोह गांव निवासी विपुल कुमार से हुई थी। यह घटना 2 जून की शाम की है। मृतका के मायके वालों ने मयूरी के पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

मृतका के परिवारवालों ने मांडवली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में मयूरी के पति विपुल कुमार, सास, ससुर, देवर और रितिका नामक एक महिला को नामजद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि मयूरी की हत्या उसके पति और देवर ने मिलकर की और फिर उसे फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति विपुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मांडवली थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामला प्रारंभिक जांच के चरण में है, इसलिए फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

img 20250607 wa00122249974533460241152 दिल्ली में गया की बेटी की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
फाइल चित्र

मृतका की मां पूनम सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मयूरी को फ्लैट और कार के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 20 मई को पति विपुल जबरन मयूरी को दिल्ली ले गया था, और 2 जून को उसकी हत्या कर दी। मृतका के भाई गौरव ने बताया कि 2 जून को दोपहर में मयूरी से बात हुई थी, लेकिन शाम 7 बजे विपुल ने फोन कर बताया कि मयूरी ने आत्महत्या कर ली है।

परिजनों का दावा है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक शव को फंदे से उतारकर जमीन पर रखा जा चुका था। उनका कहना है कि यह पूरी तरह से पूर्व नियोजित हत्या है। परिजनों ने शव को मयूरी की ससुराल नवादा जिले के रोह गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया।

पीड़ित परिवार ने दिल्ली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |