क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया पुलिस ने किया सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, ट्रैक्टर चालक और बालू माफिया गिरफ्तार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। जिले के बोधि बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबाठ गांव के जंगल में एक मई को मिले युवक के शव की गुत्थी को गया पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में ट्रैक्टर चालक रंजन भुइयां और बालू माफिया राजेश यादव शामिल हैं। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह जानकारी इमामगंज के एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस को दी।

एसडीपीओ ने बताया कि एक मई को दुबाठ गांव के जंगल में एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर और नकदी भी बरामद की थी। मृतक की पहचान राजाराम यादव के रूप में की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए ANMMCH गया भेजा गया और दो मई को हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इस हाई प्रोफाइल केस की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और इमामगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच में एफएसएल और तकनीकी टीम की भी मदद ली गई।

जांच के क्रम में पुलिस ने पलामू जिले के खड़गपुर गांव से रंजन भुइयां उर्फ मुखिया भुइयां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह मृतक का ट्रैक्टर चालक था और अवैध बालू खनन के कार्य में लिप्त था। ट्रैक्टर मालिक राजाराम यादव से अवैध कारोबार को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में रंजन ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और 30 अप्रैल की रात बालू डिलीवरी के बहाने मालिक को जंगल में बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

रंजन की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी राजेश यादव को भी गिरफ्तार किया। उसने भी जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक सस्ते दामों पर बालू बेचता था, जिससे उसके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा था। इसी रंजिश में उसने रंजन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार | फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। | गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत |