Wednesday, July 15

अतरी। बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र स्थित टेउसी गांव में गैस डिलीवरी करने पहुंचे अरविंद भारत गैस एजेंसी के कर्मी के साथ मारपीट और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित डिलीवरी मैन बिकु कुमार, जो पिछले कई वर्षों से अरविंद भारत गैस एजेंसी में कार्यरत हैं, ने अतरी थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वे मंगलवार को नियमित डिलीवरी के लिए टेउसी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के निवासी रामबाबू ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान तीन गैस सिलेंडर और ₹10,000 नकद छीन लिए गए। बिकु कुमार ने पूरे मामले को लेकर अतरी थाना में नामजद शिकायत दी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की तत्परता से जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version