क्राइम राजनीति स्वास्थ्य बिहार झारखंड रोजगार मनोरंजन धर्म

वजीरगंज डबल मर्डर केस: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, मृतक के चाचा गुड्डू सिंह गिरफ्तार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिनगांव गांव में शनिवार को हुए डबल मर्डर केस में मृतक कुणाल सिंह के चाचा गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार अब भी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस दोहरे हत्याकांड की जड़ पारिवारिक जमीन विवाद को बताया जा रहा है। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी पैदा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

20250517 1922023835200933660990025 वजीरगंज डबल मर्डर केस: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, मृतक के चाचा गुड्डू सिंह गिरफ्तार

शनिवार को दोपहर में दखिनगांव गांव में अशोक सिंह और उनके बेटे कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अशोक सिंह अपने घर में बेड पर थे, जब आरोपी नीतीश कुमार, जो कि अशोक सिंह का भतीजा है, घर में घुसा और उन्हें गोली मार दी। इसके बाद नीतीश वहां से भागते हुए खेत की ओर गया, जहां अशोक सिंह का बेटा कुणाल सिंह पास के टुलु पंप के पास खड़ा था। नीतीश ने उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुड्डू सिंह की गिरफ्तारी, नीतीश अब भी फरार

20250518 1001102925244838015036494 वजीरगंज डबल मर्डर केस: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, मृतक के चाचा गुड्डू सिंह गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना में नीतीश कुमार अकेला नहीं था, बल्कि उसके साथ कुछ अन्य पारिवारिक सदस्य भी संलिप्त थे। इन्हीं में से गुड्डू सिंह, जो कि मृतक कुणाल के चाचा हैं, को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैगुड्डू सिंह की भूमिका हत्या की साजिश और सहयोग देने में रही है, ऐसा पुलिस सूत्रों का कहना है। मुख्य आरोपी नीतीश कुमार अब भी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार दबिश दे रही है

मृतक अशोक सिंह के परिवार में पांच भाई हैं, और जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद ने अंततः विवाद को हिंसक रूप दे दिया, जिसका परिणाम पिता-पुत्र की हत्या में हुई। कुणाल सिंह दिल्ली में पढ़ाई करता था, और वह शनिवार को ही वापस दिल्ली लौटने वाला था। लेकिन उससे पहले ही उसकी और उसके पिता की जिंदगी छीन ली गई।

img 20250517 wa0043895772566925682356 वजीरगंज डबल मर्डर केस: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, मृतक के चाचा गुड्डू सिंह गिरफ्तार

घटना के तुरंत बाद वजीरगंज थानाध्यक्ष, एसडीपीओ, एएसपी, और फिर एसएसपी आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, ग्रामीणों से पूछताछ की, और पुलिस टीम को निर्देश दिएपुलिस का कहना है कि इस मामले में कई पहलुओं की जांच की जा रही है, और जल्द ही मुख्य आरोपी नीतीश की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार | गया: सीताकुंड से विश्व को मिला योग का संदेश, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन | 3 लाख के इनामी नक्सली अखिलेश ने 60 IED के साथ किया सरेंडर, गया पुलिस की रणनीति से माओवादी संगठन को करारा झटका | गया में सनसनीखेज वारदात: करहनी बाद मोड़ पर युवक को मारी गई छह गोलियां, हालत नाजुक | गया में फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़ से मचा हड़कंप, 20 लोगों को बचाया गया; डेढ़ साल का बच्चा और पिता लापता | गया में खंडहर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, बेरहमी से पीट-पीट कर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस | गया में शिक्षक की दबंगई: धारदार हथियार से हमला, पीड़ित परिवार पर भी किया गया लाठी-डंडे से वार, वीडियो वायरल | आईआईएम बोधगया का ‘राइज़’ कार्यक्रम बना सामाजिक बदलाव की मिसाल, 13 राज्यों में पहुंची छात्रों की पहल | बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: बैंक से दो लाख नकद और गहना लेकर लौट रही महिला से पर्स झपट ले भागे बाइक सवार उचक्के | संदिग्ध हालात में दो बच्चियों की मां की मौत, दहेज हत्या की FIR दर्ज, पति की पिटाई का वीडियो आया सामने |