क्राइम राजनीति स्वास्थ्य बिहार झारखंड रोजगार मनोरंजन धर्म

बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: बैंक से दो लाख नकद और गहना लेकर लौट रही महिला से पर्स झपट ले भागे बाइक सवार उचक्के

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बेलागंज। बेलागंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दे दी है। सोमवार को बेलागंज पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो उच्चकों ने एक महिला से दो लाख रुपये नकद और कीमती आभूषण से भरा पर्स झपट लिया और फरार हो गए। यह वारदात उस समय हुई जब महिला अपने पति के साथ बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही थी।

घटना बिठरौरा गांव निवासी रूपा सिंह और उनके पति आमोद कुमार के साथ घटी। दोनों पति-पत्नी पंजाब नेशनल बैंक, बेलागंज से 2 लाख रुपये की निकासी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। साथ ही, उन्होंने अपने किराए के मकान से स्वर्ण आभूषण भी पर्स में रख लिए थे।

img 20250617 wa00151104246359187704037 बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: बैंक से दो लाख नकद और गहना लेकर लौट रही महिला से पर्स झपट ले भागे बाइक सवार उचक्के

जब वे बेलागंज के टिकारी मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने महिला पर किसी तरह का स्प्रे किया। उस समय उन्हें इसका एहसास नहीं हुआ। आगे स्थित पेट्रोल पंप पर उनके पति डीजल लेने के लिए रुके, जहां महिला को अचानक शरीर में खुजली महसूस हुई। इसी दौरान वह सड़क की ओर आई, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार उचक्कों ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया और तेजी से फरार हो गए।

लूट के दौरान महिला को गिरने से हल्की चोटें भी आईं। घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज पुलिस हरकत में आई और अपर थानाध्यक्ष अरविंद किशोर के नेतृत्व में एक टीम ने अपराधियों की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू की। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। दिनदहाड़े लूट की यह वारदात क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते मनोबल और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
3 लाख के इनामी नक्सली अखिलेश ने 60 IED के साथ किया सरेंडर, गया पुलिस की रणनीति से माओवादी संगठन को करारा झटका | गया में सनसनीखेज वारदात: करहनी बाद मोड़ पर युवक को मारी गई छह गोलियां, हालत नाजुक | गया में फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़ से मचा हड़कंप, 20 लोगों को बचाया गया; डेढ़ साल का बच्चा और पिता लापता | गया में खंडहर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, बेरहमी से पीट-पीट कर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस | गया में शिक्षक की दबंगई: धारदार हथियार से हमला, पीड़ित परिवार पर भी किया गया लाठी-डंडे से वार, वीडियो वायरल | आईआईएम बोधगया का ‘राइज़’ कार्यक्रम बना सामाजिक बदलाव की मिसाल, 13 राज्यों में पहुंची छात्रों की पहल | बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: बैंक से दो लाख नकद और गहना लेकर लौट रही महिला से पर्स झपट ले भागे बाइक सवार उचक्के | संदिग्ध हालात में दो बच्चियों की मां की मौत, दहेज हत्या की FIR दर्ज, पति की पिटाई का वीडियो आया सामने | औरंगाबाद में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, नवंबर में होने वाली थी शादी | औरंगाबाद में ज़मीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से मारपीट में महिला व युवती समेत 7 लोग घायल |