Wednesday, July 15

गया। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बारात में शामिल होने निकले फूफा भतीजा की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार की रात करीब 10 बजे चंदौती थाना क्षेत्र के कष्टा ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में 22 वर्षीय रितेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके फूफा अजय यादव (42) ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों अपाचे बाइक पर सवार होकर कतलपुरा से कोसडीहरा जा रहे थे, जहां अजय यादव के भतीजे सचिन यादव की बारात थी।

रोते बिलखते परिजन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अजय यादव को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। हादसे की खबर जब बारातियों तक पहुंची तो खुशियों की जगह मातम पसर गया। हालांकि, भारी मन से शादी की रस्में पूरी की गईं।

गांव में पसरा मातम
मृतक रितेश यादव गया के अतरी थाना क्षेत्र के सोइयापर गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि उसके पिता संजय यादव की भी दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वहीं, अजय यादव अतरी थाना क्षेत्र के कतलपुरा गांव के रहने वाले थे और अपने भतीजे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की असमय मौत से सोइयापर और कतलपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर आंख नम है और पूरा गांव गमगीन माहौल में डूबा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version