क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

Join Our WhatsApp Group

Join Now
178973783580877899301426 होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर थाना क्षेत्र में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नशामुक्त माहौल में मनाने के उद्देश्य से गया जिला पुलिस ने शराब माफियाओं और नशेड़ियों के खिलाफ सघन अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में फतेहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

176875209869992293266327 होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर थाना कांड संख्या- 96/26 (दिनांक 19.02.26) के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 37 के अंतर्गत पुलिस ने मायापुर निवासी अनिल सिंह पिता स्व. कृष्णदेव सिंह, सलैया कला टोला नवाडिह निवासी 22 वर्षीय शंकर चौधरी पिता स्व. महावीर चौधरी, ग्राम पोवा निवासी 47 वर्षीय दिलीप चौधरी पिता भगवात चौधरी, ग्राम बगोदर निवासी 40 वर्षीय जयराम महतो पिता अंगुन महतो और ग्राम तपसा निवासी 58 वर्षीय प्रेमण मांझी पिता जगेश्वर मांझी को गिरफ्तार किया है।

img 20260220 wa00291134884864510572573 होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, एक अन्य बड़ी कार्रवाई में फतेहपुर थाना कांड संख्या- 97/26 (दिनांक 19.02.26) के तहत भी पाँच लोगों को दबोचा गया है। इसमें ग्राम तपसा निवासी 55 वर्षीय कुलदीप यादव पिता कुलेश्वर यादव, 45 वर्षीय रोहन कुमार पिता स्व. लट्टू यादव, 30 वर्षीय भालो यादव पिता जिवलाल यादव और 50 वर्षीय सुरेश ठाकुर पिता जागीर ठाकुर शामिल हैं। इनके साथ ही ग्राम पकरी निवासी 19 वर्षीय बबलू कुमार पिता भुटाली मांझी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि त्योहारों के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नशे के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं, मारपीट और घरेलू विवाद जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और सेवन में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि नशे के कारण क्षेत्र में आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती थीं। पुलिस की सख्ती से अपराधियों में डर बना है और आम नागरिकों को राहत महसूस हो रही है। वहीं, प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


पुलिस का कहना है कि होली के दौरान गश्त और निगरानी और कड़ी की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि त्योहार भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |