क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में दिल दहला देने वाला हादसा: रेल ट्रैक पार करते समय पति-पत्नी की कटकर मौत, गांव में मचा कोहराम

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। गया-कोडरमा रेलखंड के सोनारखाप कैलूडीह गांव के समीप बुधवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहन यादव (55) और उनकी पत्नी तिलिया देवी (50) के रूप में हुई है, जो टनकुप्पा प्रखंड के गजाधरपुर पंचायत अंतर्गत कैलूडीह गांव के निवासी थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति फतेहपुर से चिकित्सकीय परामर्श लेकर वापस घर लौट रहे थे। वे पहाड़पुर रेलवे स्टेशन से आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर बंशीनाला हॉल्ट पर उतरे और वहां से पैदल अपने गांव की ओर बढ़े। इसी क्रम में, जब वे सोनारखाप के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, उसी समय नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तेज रफ्तार में वहां से गुजर रही थी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में पसरा मातम, छोटी बेटी का रो-रो कर बुरा हाल

हादसे की खबर सुनते ही स्वजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को वहां से उठा कर घर लाए। मृतक दंपति के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। इनमें से एक पुत्र और तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी पूजा (18) अविवाहित है, जो माता-पिता की मौत की खबर से बेसुध हो गई है। घर में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

सड़क के अभाव में ग्रामीणों की मजबूरी बनी रेल लाइन पार करना

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कैलूडीह गांव तक आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है। मुख्य सड़क से गांव तक संपर्क का कोई बेहतर माध्यम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रेलवे लाइन पार कर आना-जाना पड़ता है। इसी कारणवश इस स्थान पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। करीब एक माह पूर्व भी इसी स्थान पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |