क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

भोले के रंग में रंगे बेलागंज के नन्हे कांवरिया, शोभा यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बेलागंज के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शिशु वाटिका के छात्र‑छात्राओं द्वारा रविवार को सावन माह की पावन बेला में एक भव्य कांवर शोभा यात्रा निकाली गई। भोलेनाथ के जयघोषों से गूंजते वातावरण में नन्हे कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

शोभा यात्रा की शुरुआत विद्यालय परिसर से वंदना सत्र के उपरांत हुई, जहां विद्यार्थियों ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के नारों के साथ कांवर उठाया। यात्रा बेलागंज अंदर बाजार, पीएनबी गली होते हुए बेलागंज टिकारी रोड स्थित महादेव मंदिर पहुंची, जहां सभी छात्र-छात्राओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव, मां काली एवं हनुमान जी के दर्शन किए।

शोभा यात्रा में विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष भीम चौरसिया, सचिव अनिल कुमार, एवं सदस्या इंदु अग्रवाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक शामिल रहे। इस दौरान अभिभावकों की पंक्तियाँ सड़कों के किनारे खड़ी रहीं, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि सनातन संस्कृति की भावना को जाग्रत करने, बच्चों में संस्कार और राष्ट्र प्रेम का संचार करने हेतु ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन विद्यालय में समय-समय पर किए जाते हैं।

कार्यक्रम का समन्वय शिशु वाटिका प्रमुख आशा सिंह, मंजू कुमारी, रिमी कुमारी, आचार्य विनोद प्रसाद, सूर्य प्रकाश, अनिल कुमार एवं घोष दल के प्रमुख राजीव कुमार रंजन, धर्मेंद्र कुमार, देवेश चंद्र वर्मा आदि ने किया। शोभा यात्रा नगरवासियों के लिए आज दिन भर आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |