क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया: पाईबिगहा के सुरौधा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सैकड़ों मुर्गा, अनाज और नगदी जलकर राख

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया, बिहार। शुक्रवार की दोपहर गया जिले के पाईबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौधा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ीनुमा घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर सैकड़ों मुर्गे, घर में रखा अनाज, कपड़े और करीब डेढ़ लाख रुपये नगद भी जलकर नष्ट हो गए।

व्यवसाय के लिए पाले गए मुर्गे भी जले, गृहस्वामी का भारी नुकसान

पीड़ित गृहस्वामी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठा था। उसी दौरान बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा व्यवसायिक उद्देश्य से पाले गए करीब 100 से अधिक मुर्गे, जिनकी कीमत लगभग ₹50,000 थी, जलकर मर गए। इसके अलावा घर में रखे ₹1.5 लाख रुपये नकद, कई क्विंटल अनाज, और कपड़े भी पूरी तरह जलकर राख हो गए।

ग्रामीणों ने की आग बुझाने की कोशिश, लेकिन नहीं बच सका कुछ

img 20250530 wa00128895694374797928193 गया: पाईबिगहा के सुरौधा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सैकड़ों मुर्गा, अनाज और नगदी जलकर राख

आग लगने की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को भस्म कर दिया। अग्निशमन विभाग के वाहन के मौके पर न पहुंच पाने के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।

पुलिस ने कहा – अब तक नहीं मिला आवेदन, बयान संदिग्ध लग रहा

घटना को लेकर पाईबिगहा थानाध्यक्ष बलिस्टर राम ने बताया कि अब तक पीड़ित द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस को गृहस्वामी का बयान संदेहास्पद लग रहा है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |