क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

सगाई की रस्म के बीच आया ड्यूटी कॉल, वर्दी पहनी और देश की रक्षा को निकल पड़ा जवान विजय कुमार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद के बंगरे गांव का बेटा बना देशभक्ति की मिसाल

औरंगाबाद: एक तरफ घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, दूसरी ओर देश ने पुकारा—और जवान ने बिना पल भर की देरी किए अपना फर्ज निभाने का फैसला किया। औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड स्थित बंगरे गांव निवासी विजय कुमार ने ऐसा साहसी और प्रेरणादायक निर्णय लेकर पूरे गांव और क्षेत्र का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

बीएसएफ (BSF) में तैनात विजय कुमार इन दिनों राजस्थान के सतराना बॉर्डर पर पोस्टेड हैं, जो पाकिस्तान सीमा से सटा अत्यंत संवेदनशील इलाका है। वे 14 अप्रैल को एक माह की छुट्टी पर अपने गांव आए थे। 15 मई को उनकी ड्यूटी पर वापसी तय थी, लेकिन नियति ने कुछ और ही तय कर रखा था।

छेका (सगाई) के बीच आया आदेश

img 20250512 wa00575397174452824454206 सगाई की रस्म के बीच आया ड्यूटी कॉल, वर्दी पहनी और देश की रक्षा को निकल पड़ा जवान विजय कुमार
ड्यूटी के लिए घर से जाता जवान विजय कुमार

10 मई की दोपहर विजय के घर छेका की रस्म चल रही थी।सगाई की रस्में चल ही रही थीं कि अचानक विजय को कंपनी से कॉल आया—उन्हें तुरंत ड्यूटी जॉइन करने का आदेश मिला। यह सुनते ही घर में सन्नाटा पसर गया, लेकिन विजय ने बिना किसी हिचक के तुरंत निर्णय लिया।

वर्दी में विदाई, गांव की आंखें नम

विजय ने सबके सामने अपनी बात रखी, और फिर छेका की अधूरी रस्में छोड़ वर्दी पहनने चले गए। जब वे वर्दी पहनकर बाहर निकले तो घर में भावुक माहौल था। माता-पिता ने आशीर्वाद दिया, आंखों में आंसू थे लेकिन दिल में फक्र भी। दोपहर ढाई बजे उन्हें ट्रेन पकड़नी थी, पूरे गांव ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

गांव के लोग विजय को स्टेशन तक छोड़ने पहुंचे। विदाई के समय उनके पिता जनेश्वर मेहता, भाई संजय मेहता, अजय मेहता, पूर्व विधायक प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर मेहता सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

जिम्मेदारी पहले, जश्न बाद में

विजय ने ड्यूटी स्थल पहुंचकर देश सेवा में फिर से खुद को समर्पित कर दिया। बातचीत में उन्होंने कहा, “युद्ध की स्थिति अब सामान्य है, लेकिन आतंकियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। हम सभी जवान हर समय सतर्क रहते हैं।”

गर्व की बात है

बंगरे गांव का यह बेटा आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। जिस वक्त हर कोई अपने जीवन के खास पलों को जीने की चाह रखता है, विजय ने राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दी। उनका यह साहसी और निष्ठावान निर्णय बताता है कि असली हीरो वही हैं, जो अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानते हैं।

— मगध लाइव

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |