क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

पूर्व विधायक के आवास के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। रामपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चोरों ने एपी कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक महेश सिंह यादव के आवास के बाहर से काले रंग की पल्सर 220 (गाड़ी नंबर BR02AS-5358) चुरा ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं।

कैसे हुई चोरी?

घटना के दिन बाइक मालिक अभिनंदन पाल के दोस्त अभिषेक कुमार, जो पूर्व विधायक के घर चालक के रूप में काम करते हैं, ने बाइक को एपी कॉलोनी में पार्क किया था। इसी दौरान, दो अज्ञात चोर एक बाइक पर पहुंचे। एक ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने टोपी। चोरों ने पार्क की गई बाइक का लॉक तोड़ते हुए उसे चुराया और पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकतें कैद

सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोरों की गतिविधियां स्पष्ट देखी जा सकती हैं। फुटेज में दिखा कि उन्होंने बड़ी चतुराई से बाइक का लॉक तोड़ा और कुछ ही मिनटों में वहां से फरार हो गए। जब अभिषेक ने पार्किंग स्थल पर बाइक को गायब पाया, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मालिक अभिनंदन पाल को दी।

थाने में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

बाइक मालिक अभिनंदन पाल, निवासी पहाड़पुर (थाना मगध मेडिकल), ने रामपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और चोरों को पकड़ने की मांग की है। आवेदन में बाइक के इंजन और चेसिस नंबर सहित चोरी की पूरी जानकारी दी गई है।

रामपुर थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |