क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया: तेज़ रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने डंपर में लगाई आग

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बाईपास मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर के नीचे फंस गई और काफी दूर तक घसीटती चली गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

InShot 20241108 212514800 गया: तेज़ रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने डंपर में लगाई आग

इस हादसे ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी, जिसके कारण वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मृतक और घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, और दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विष्णुपद थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मृतक और घायल की पहचान में जुटी है ताकि हादसे के पीछे की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |