क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

ब्रेकिंग: पटना के पत्रकार नगर थाना में लगी आग, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे; मालखाना और कई दस्तावेज खाक

Join Our WhatsApp Group

Join Now

पटना के पत्रकार नगर थाने में बुधवार सुबह अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। थाने का ग्राउंड फ्लोर जहां थाने का मुख्य कार्यक्षेत्र है, वहीं ऊपरी मंजिल पर पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना के समय इमारत में 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिनमें से पांच पुलिसकर्मी आग की लपटों में फंस गए थे।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और चार पुलिसकर्मियों को क्रेन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी छत पर फंसा था, जिसे रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद बचाया जा सका। इस हादसे में थाना का मालखाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया, और कई अहम दस्तावेज भी नष्ट हो गए हैं।

फायर डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर मनोज नट ने जानकारी दी, “आग पर काबू पा लिया गया है और सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग की तीव्रता बहुत अधिक थी और यदि राहत टीम समय पर नहीं पहुंचती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।”

आग के बीच फंसे पुलिसकर्मी दीपक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। “हम खाना बना रहे थे तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। उस समय 10 से ज्यादा लोग फंसे हुए थे, जिन्हें बचा लिया गया।” थाने के पास दुकान चलाने वाले मुन्ना ने बताया कि सुबह अचानक थाने से धुआं और लपटें उठती देखी गईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |