Wednesday, July 15

गया। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद गया जिले के मानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रही और वीर जवानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

कुकरा मानपुर से शुरू होकर फल्गु नदी के सिक्स लेन पुल तक निकली यह यात्रा लगभग चार किलोमीटर लंबी थी। यात्रा के दौरान सैकड़ों देशभक्त “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों के साथ शामिल हुए। यह यात्रा पटवा टोली, कुम्हार टोली, मुफस्सिल मोड़ और जनकपुर जैसे इलाकों से होकर गुज़री, जहां स्थानीय लोगों ने भी इसे समर्थन और उत्साह के साथ देखा।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह (वज़ीरगंज) ने किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए निकाली गई है। “सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जिस पराक्रम का प्रदर्शन किया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख नेताओं में बाला सिंह, साकेत प्रताप उर्फ मिठू सिंह, हरेराम सिंह, मनोज कुमार शर्मा, कुंदन सिंह, राणा रणजीत सिंह, जदयू नेता अजीत शर्मा, मुन्ना पटवा, गोरेलाल आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version