Wednesday, July 15


:- सम्मेलन में लोक गायक को देखने एवं सुनने और महिलाएं साड़ी लेने पहुंची

बोधगया विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड में दो अलग अलग जगहों पर राजद के वर्तमान एवं पूर्व विधायक द्वारा राजद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। डुमरी चट्टी में पूर्व विधायक अजय पासवान एवं पुरनीबथान में वर्तमान विधायक कुमार सर्वजीत सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच मनोरंजन के लिए लोकगायक द्वारा संगीत का प्रस्तुत किया गया। कार्यकर्ताओ ने जमकर लोक गायक के गाना का लुफ्त उठाया। सभा में राजद कार्यकर्ताओ को राजद की योजना सहित मां बहन मान सम्मान योजना के बारे में बताया गया। पुरनीबथान में विधयक कुमार सर्वजीत कुमार ने कहा कि राजद पार्टी गरीब,दबे, कुचले की पार्टी है। राजद गरीबों के लिए मान सम्मान दिलाया। और उसकी आवाज बना। पूर्व विधायक अजय पासवान ने कहा कि गरीबो का मसीहा लालू यादव एवं तेजस्वी यादव है। इस बार बिहार में परिवर्तन की लहर है। पार्टी के मैं सदैव तैयार हूं। जहां भी लोगो को मेरी जरूरत है। बेहिचक याद करेंगे। मैं उनके लिए सदैव रहूंगा। कार्यकर्ताओ के मान सम्मान के लिए तत्पर हूं। कार्यकर्ता सम्मेलन में दोनों जगह खूब भीड़ लगी। मौके पर राजद के कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version