क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

Join Our WhatsApp Group

Join Now
262993746638881099454985 फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत


गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सण्डेश्वर गांव के  एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सण्डेश्वर गांव निवासी आईटीबीपी (Indo-Tibetan Border Police) के जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू कुमार की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च को रंजीत कुमार छुट्टी बिताने के बाद अपने ड्यूटी पर जा रहा था , इसी दौरान गया शहर के ग्रीन फील्ड स्कूल के समीप बाइक से जाते समय उनकी सड़क दुर्घटना हो गई थी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वे बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पारस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। पटना के पारस हॉस्पिटल में पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। आखिरकार शनिवार 7 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर उनके पैतृक गांव सण्डेश्वर पहुंची, परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू कुमार, पिता रामपति यादव, आईटीबीपी में कार्यरत थे और वर्तमान में उतर प्रदेश के रायबरैली में तैनात थे। वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे और छुट्टी बिताने के बाद अपने ड्यूटी पर वापस जा रहे थे इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया। लालू कुमार की असमय मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव और क्षेत्र स्तब्ध है। गांव के लोगों ने बताया कि वे बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। देश की सेवा करने वाले एक युवा सिपाही के इस तरह असमय चले जाने से इलाके में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार | फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। | गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार |