क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

दो पैक्स अध्यक्षों को सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने किया पुरस्कृत

Join Our WhatsApp Group

Join Now
img 20250925 wa02825797369616553078395 दो पैक्स अध्यक्षों को सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने किया पुरस्कृत


टिकारी संवाददाता: मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना 2025-26 के अंतर्गत चयनित टिकारी के दो पैक्स अध्यक्षों को सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा पटना में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। बीआईटी कैम्पस पटना स्थित दशरथ मांझी आडिटोरियम में गुरुवार को आयोजित पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार ने चयनित सभी पैक्स अध्यक्षों को चेक व प्रस्सति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में जिलास्तर पर द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार के लिए चयनित मखदुमपुर के पैक्स अध्यक्ष शशि रंजन को 3 लाख का चेक और प्रस्सति पत्र तथा तृतीय पुरुस्कार के लिए लाव के पैक्स अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ मंटू शर्मा को 2 लाख का चेक और प्रस्सति पत्र प्रदान कर मंत्री डा. कुमार ने सम्मानित किया। जबकि नगर प्रखंड के रसलपुर पैक्स को जिले का प्रथम पुरुस्कार प्रदान किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि किसानों के हित मे पैक्सों द्वारा दी जा रही सुविधाओं से जुड़े 28 बिंदु पर आनलाइन रिपोटिंग के आधार पर जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार के लिए उक्त पैक्सों का चयन विभाग द्वारा किया गया था। चयन के आधार में धान खरीद, गेहूं खरीद, खाद व्यवसाय, राइस मिल, कृषि संयंत्र आदि मुख्य बिंदु शामिल था। पैक्स अध्यक्ष श्री रंजन और श्री शर्मा ने बताया कि पुरूस्कार में मिली राशि का उपयोग किसानों की सुविधा और उनके हित मे किया जाएगा। टिकारी के मखदुमपुर एवं लाव पैक्स को द्वितीय एवं तृतीय का पुरुस्कार मिलने पर संबंधित पंचायत के किसानों सहित अन्य पैक्स अध्यक्षों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |