क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में ज़मीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से मारपीट में महिला व युवती समेत 7 लोग घायल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनाड़ी गांव में सोमवार को ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें महिला और युवती समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया गया है।

घायलों में धनाड़ी गांव के गोविंद यादव, उसकी पत्नी रीना देवी, भाई महेश यादव, चचेरा भाई लक्ष्मण यादव, लक्ष्मण की पत्नी सेमफुला देवी, धनंजय यादव और संध्या कुमारी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज एक निजी क्लीनिक में कराया गया।

बंटवारे को लेकर उपजा विवाद

जख्मी गोविंद यादव ने अस्पताल में बताया कि चार भाइयों के बीच अब तक ज़मीन का बंटवारा नहीं हुआ है। मंझले भाई महेश यादव की अभी शादी नहीं हुई है और वह गोविंद के साथ ही रहता है। बड़ा भाई कामेश्वर यादव जमीन का बंटवारा करने से इनकार कर रहा है। उसका तर्क है कि महेश की मृत्यु के बाद ही बंटवारा होगा, ताकि तीन हिस्से में जमीन बांटी जा सके। वहीं, गोविंद का कहना है कि चार हिस्से होने चाहिए और महेश को यह अधिकार है कि वह अपना हिस्सा जिसे चाहे दे। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

पहले भी हो चुकी है मारपीट

घायलों ने बताया कि यह विवाद नया नहीं है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है और थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बार जख्मियों ने कामेश्वर यादव, मनन यादव, आनंद यादव, सुभाष यादव और उनकी पत्नी जीरा देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ज़मीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन या फर्द बयान मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार | फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। | गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत |