क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार: दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

न्यूज डेस्क: पूर्णिया पुलिस ने दिल्ली से एक युवक को सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस मामले में दिल्ली निवासी महेश पांडेय को अरेस्ट किया गया, जो कृष्ण कुमार पांडे के पुत्र हैं। धमकी भरा फोन कॉल मिलने के बाद एसपी कार्तिकेय शर्मा ने पूर्णिया के केहाट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, और उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल व सिम कार्ड भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि महेश पांडेय का किसी भी गैंग या लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से कोई संबंध नहीं है, हालाँकि वह पहले बड़े नेताओं के यहाँ काम कर चुका है।

इससे पहले लॉरेंस गैंग के एक व्यक्ति ने पप्पू यादव के नौ अलग-अलग ठिकानों की जानकारी होने का दावा किया था, जिनमें पटना और पूर्णिया के निवास शामिल हैं। धमकी देने वाले ने सांसद को “सलमान वाले मामले” से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी। इस धमकी के बाद पप्पू यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा श्रेणी Y से बढ़ाकर Z+ करने की अपील की थी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार | फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। | गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत |