क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के अंतर्गत मॉकड्रिल का सफल आयोजन

Join Our WhatsApp Group

Join Now

संकट से निपटने की पूरी तैयारी! ऑपरेशन अभ्यास के तहत मॉकड्रिल में दिखा दम

DDU RAIL MANDAL: आपात स्थितियों में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज शाम 07:30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया (पश्चिम क्षेत्र) में ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के अंतर्गत एक व्यापक मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

img 20250507 wa00585119828406306669388 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 'ऑपरेशन अभ्यास' के अंतर्गत मॉकड्रिल का सफल आयोजन

इस अभ्यास का संचालन नागरिक सुरक्षा कोर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे अभ्यास की निगरानी की और इसकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

img 20250507 wa00545326849088959263329 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 'ऑपरेशन अभ्यास' के अंतर्गत मॉकड्रिल का सफल आयोजन

मॉकड्रिल के दौरान एक काल्पनिक हवाई हमले की स्थिति को दर्शाते हुए विभिन्न आपातकालीन क्रियाओं का अभ्यास किया गया। इनमें चेतावनी झंडों एवं सायरन के माध्यम से अलर्ट जारी करना, ब्लैकआउट उपाय, भवन में आग लगने पर अग्निशमन कार्यवाही, खोज एवं बचाव अभियान, घायलों की निकासी, अस्थायी अस्पताल की स्थापना और आम नागरिकों का सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण जैसे महत्त्वपूर्ण कदम शामिल थे।

img 20250507 wa00562796623253591091352 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 'ऑपरेशन अभ्यास' के अंतर्गत मॉकड्रिल का सफल आयोजन

इस अभ्यास में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के अलावा एनसीसी, होमगार्ड, भारत स्काउट एंड गाइड, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे स्काउट एवं गाइड तथा स्टेशन स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत आयोजित इस मॉकड्रिल ने विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आपदा प्रबंधन दक्षता का प्रभावी प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों ने भी इस अवसर पर भाग लिया और हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया से गिरफ्तार कुख्यात बदमाश हिसुआ में मुठभेड़ के दौरान घायल, पैर में लगी गोली | 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर मुख्यमंत्री का सीधा संवाद, 12 अगस्त को औरंगाबाद समेत कई पंचायतों में होगा विशेष कार्यक्रम | गया में अपराधियों ने युवक को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी | 12 साल की सेवा के बाद उच्च विद्यालय गजाधरपुर से विदा हुए प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, विदाई समारोह में छलक उठीं भावनाएं | गया में दिल दहला देने वाला हादसा: रेल ट्रैक पार करते समय पति-पत्नी की कटकर मौत, गांव में मचा कोहराम | बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव में वृद्ध किसान की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस | गया: गुरी गांव के समीप आहार में डूबने से वृद्ध की मौत, फतेहपुर पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम के लिए | बेलागंज प्रखंड में बीस सूत्री समिति की बैठक में उभरा रोष, अवैध नर्सिंग होम और अनाज वितरण पर उठे सवाल | बेलागंज: कोटेश्वर नाथ धाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मोरहर तट पर भव्य सूर्य मंदिर का हुआ शिलान्यास | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बेलागंज दौरे को लेकर अधिकारियों ने किया पाली गांव का दोबारा निरीक्षण |