Wednesday, July 15


जनता की सेवा हीं राजनीत का असली उद्देश्य है। राजनीति त्याग और सेवा के लिए होती है। न कि निजी लाभ के लिए। उक्त बातें पूर्व मंत्री राम नरेश पासवान के पुत्र राजद नेता सुनील कुमार ने फतेहपुर में क्षेत्र भ्रमण के बाद कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा। उन्होंने आगे कहा कि छह माह से क्षेत्र के 300 से अधिक गांवों का लगातार भ्रमण कर जनता से जुड़ रहे हैं। जनता की समस्या को समझ रहे है। सुनील कुमार ने आगे कहा कि यदि जनता प्रतिनिधि के रूप में तैयार कर सेवा करने का मौका देगी तो किसी भी जनता को मिलने के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं होगी। मेरा कार्यालय यहीं जनता के बीच रहेगा।
पहली प्राथमिकता कृषि का विकास होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। शिक्षा में सुधार लाया जाएगा। डिग्री कालेज की स्थापना और फतेहपुर को अनुमंडल बनाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। विधायक बनने पर वेतन की राशि जनता की सेवा में खर्च करूंगा। सेंटर आफ एक्सीलेंस में बीज ग्राम की स्थापना करूंगा। जनता से मिलकर समस्याओं का समाधान करना कर्तब्य है। उन्होंने आगे कहा कि अपने पिता की अधूरी सपना को पूरा करूंगा। तभी सामाजिक न्याय की लड़ाई सफल होगा। मौके पर जुझारू समाजसेवी कृष्णदेव कुमार ,राजू यादव,  राजेन्द्र यादव, ललन यादव, अरविंद यादव,अर्जुन गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version