क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में मोदी मॉडल का गुणगान करते रहे नित्यानंद राय, मगर बिहार के सवाल पर चुप्पी साधे

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को गया पहुंचे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्षों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम युग बताया। मगर जैसे ही बात बिहार में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर आई, उन्होंने जवाब देने से कन्नी काट ली और प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही खत्म कर मंच से उतर गए।

मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान

गृह राज्यमंत्री ने प्रेस वार्ता की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश अब नीतियों में स्पष्टता और नीयत में पारदर्शिता का उदाहरण बन चुका है। उन्होंने कहा, आज भारत विकास, शौर्य, संविधान, समर्पण और सफलता की प्रयोगशाला बन चुका है।

नित्यानंद राय ने स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए कहा, एक नरेंद्र ने भारत का भविष्य बताया था, आज दूसरा नरेंद्र उसे साकार कर रहा है।
उन्होंने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, गरीबी उन्मूलन, डिजिटल इंडिया, चंद्रयान-3, नारी शक्ति वंदन और रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

उन्होंने दावा किया कि:

  • 44 लाख करोड़ रुपये DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचे
  • 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले
  • “मोदी है तो मुमकिन है” अब नारा नहीं, हकीकत है

सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी मुद्दों का भी जिक्र

राय ने अपने संबोधन में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, मेड इन इंडिया के वैश्विक प्रभाव जैसे विषयों को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया में एक भरोसेमंद शक्ति के रूप में उभरा है और पाकिस्तान तक में ‘मेड इन इंडिया’ की ताकत महसूस हो रही है।

सवाल पर खामोशी, पत्रकारों में मायूसी

लेकिन जैसे ही एक पत्रकार ने बिहार में बढ़ते अपराध, गिरती कानून-व्यवस्था और विपक्ष के आरोपों को लेकर सवाल किया, नित्यानंद राय का रुख अचानक बदल गया। न तो उन्होंने कोई जवाब दिया, न ही सफाई दी।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त करने की घोषणा की और चुपचाप मंच से नीचे उतर कर चले गए

इस पूरे घटनाक्रम ने पत्रकारों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों को हैरान कर दिया, क्योंकि एक ओर केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की बात की गई, वहीं दूसरी ओर स्थानीय जमीनी मुद्दों पर चुप्पी साफ झलक रही थी

ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

इससे पहले गया पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के नेता डॉ मनीष मिश्रा पंकज और उनके समर्थकों ने गृह राज्य मंत्री का ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और एक कीमती गदा के साथ स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |