Wednesday, July 15


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक मजबूती से काम करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में राय ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत बूथ पर ही है। यदि कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और समर्पण से काम करेंगे तो चुनाव में सफलता निश्चित है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुँचाना ही कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। नित्यानंद राय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है, जबकि एनडीए विकास और विश्वास की राजनीति कर रहा है।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन अपने संबोधन में क्या कहा


सम्मेलन को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगा तो एनडीए को चुनाव में जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं।
नितिन नवीन ने कहा कि जनता सच जानती है और विकास की राजनीति को ही स्वीकार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाएँ और लोगों को लाभ दिलाएँ। कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक एवं स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच पर जिला एवं प्रखंड स्तर के नेता भी मौजूद थे। सम्मेलन उत्साह और जोश के माहौल में संपन्न हुआ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version