क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, चार लोग घायल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद। रफीगंज प्रखंड के कोटवारा गांव में शनिवार को आपसी विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। घायलों में 55 वर्षीय मोती यादव, लक्ष्मी देवी, सुषमा कुमारी, बिंदु कुमार और प्रदीप यादव शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, गांव में दो पक्षों के बीच किसी छोटे मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह और डॉ. सुबोध कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

इलाज के दौरान घायल लक्ष्मी देवी ने बताया कि हमारे गोतिया ने मामूली विवाद को लेकर हम लोगों पर हमला कर दिया और मारपीट की। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |