Wednesday, July 15

वजीरगंज। एरू गांव में बीते सप्ताह हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में नामजद आरोपी पप्पु सिंह उर्फ मोली सिंह को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी के लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा भी संबंधित विभाग से की है।

क्या है मामला?

एरू गांव निवासी नितेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 9 मई 2025 को पप्पु सिंह उर्फ मोली सिंह अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ जबरन घर में घुस आया और सभी ने मिलकर मारपीट की। इस दौरान मोली सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग भी की, जिसमें एक गोली उनके भतीजे के सिर के पास से गुजर गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को वजीरगंज बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

वजीरगंज कैंप डीएसपी और थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। आरोपी द्वारा निजी राइफल का गलत उपयोग किया गया है, इसलिए हथियार के लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version