Wednesday, July 15

औरंगाबाद: रविवार की सुबह औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत खिरियावा मानव घाट मंदिर प्रांगण से धार्मिक न्यास समिति के तत्वावधान में एक भव्य जल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पूरे धार्मिक श्रद्धा, भक्ति गीतों और गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई और मदनपुर, झुकटियाँ होते हुए देव सूर्यकुंड तालाब तक पहुंची।

तालाब से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर पुनः मानव घाट मंदिर लौटकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान “हर-हर महादेव” के नारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई।

इस धार्मिक आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, जदयू नेत्री निशा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार, समाजसेवी सुनील शर्मा, उदय शिकारी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version