क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

शराब पार्टी में अपने हीं चचेरा भाई को मारा गोली,थाने पहुंचकर खुद किया कबूल

Join Our WhatsApp Group

Join Now
screenshot 2025 10 03 06 38 30 155 edit com3251055386430649916 शराब पार्टी में अपने हीं चचेरा भाई को मारा गोली,थाने पहुंचकर खुद किया कबूल

गुरुवार की देर शाम गयाजी में शराब पार्टी के दौरान चचेरे भाई ने युवक को 4 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस से कहा– “मैंने अपने भाई को गोली मार दिया है।”

घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम राजेश है। पुलिस ने आरोपी के कबूलनामे के बाद मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। कमरे से खून से सना शव, चार खोखे और देसी कट्टा भी जब्त किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दीपक को आरोपी के चाचा द्वारिका प्रसाद ने करीब 35 साल पहले गोद लिया था। द्वारिका ने ही अपनी वसीयत में सारी संपत्ति दीपक के नाम कर दी थी।

बताया जाता है कि द्वारिका प्रसाद का एक गेस्ट हाउस था, जिसे दीपक किराए पर देकर खर्च चलाता था। राजेश को इसी बात की चिढ़ थी। उसे उम्मीद थी कि संपत्ति का कुछ हिस्सा उसके हिस्से में भी आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी नाराजगी ने आखिरकार खून-खराबे का रूप ले लिया। सूत्रों के अनुसार, विजयादशमी की शाम राजेश ने दीपक को शराब पार्टी के बहाने घर बुलाया। दोनों ने जमकर शराब पी। जब दीपक नशे में धुत्त हो गया तो राजेश ने पहले से रखे कट्टे से उसके सीने में 4 गोली दाग दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद राजेश खुद शेरघाटी थाना पहुंचा और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।ट्रेनी DSP सह शेरघाटी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि हत्या की वजह फिलहाल संपत्ति विवाद प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |