क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

फतेहपुर में एक युवक को ससुराल वालों ने जमकर कर दी पिटाई, गया रेफर

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20251026 101445412348579974159137 फतेहपुर में एक युवक को ससुराल वालों ने जमकर कर दी पिटाई, गया रेफर

फतेहपुर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में शनिवार देर रात अपने पत्नी को लाने ससुराल गए एक युवक की ससुराल वालों ने जमकर धुनाई कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान रेगनियाटांङ निवासी कुंदन राजवंशी के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार कुंदन की पत्नी छठ पर्व के लिए पति को बिना बताये अपने मायके पकरिया गांव चली गई थी। जिस बात से नाराज शनिवार देर रात कुंदन अपनी पत्नी को वापस लाने ससुराल पहुंचा। वहां पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी।

जब ससुराल वाले बीच-बचाव करने आए, तो कुंदन राजवंशी ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद ससुराल वालों ने कुंदन को जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया, जहां से उसे गया रेफर कर दिया गया है।

इस मारपीट की घटना में ससुराल पक्ष की एक महिला भी घायल हुई है। पकरिया निवासी संदीप ने बताया कि कुंदन राजवंशी ने अपने पत्नि को घर में मारपीट की थी और उसके साथ कुछ अन्य लोग भी आए थे, जो दो बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए।

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |